
- उपायुक्त ने प्रोजेक्ट किशोरी की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कार्यालय कक्ष में प्रोजेक्ट किशोरी सेनेटरी पैड की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली। इसे बाजार में उपलब्ध कराने के विभिन बिंदुओं पर समीक्षा की।
बैठक के दौरान उपायुक्त को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों से प्रोजेक्ट के बेहतर संचालन एवं बाजार में उपलब्ध कराने के विभिन संभावनाओं के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उसपर विस्तृत चर्चा की। इसमें प्रोजेक्ट से जुड़े फेलो एकांश सोमानी ने बताया कि किस प्रकार इस सेनेटरी पैड को बाजार में उचित दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों एवं सीएचसी में इसे उपलब्ध कराया जायेगा।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले अंतर्गत सभी मेडिकल स्टोरों में इस सेनेटरी पैड को बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाए। इससे आसानी से इसकी पहुंच महिलाओं एवं युवतियों तक हो सकेगी। सभी किराने की दुकानों पर भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस मैनेजर असद अंसारी,फेलो अविनाश पाठक, फेलो अंजली तिवारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK