रांची। श्रावणी मेला के अवसर पर चलने वाली ट्रेनों रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी, परिचालन दिवस और भागलपुर- रांची श्रावणी मेला स्पेशल के ट्रेन संख्या में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच और द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच यानी 14 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08610 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 11 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। मुरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:07 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, धनबाद आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, जसीडीह आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, किउल आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे प्रस्थान 12:02 बजे एवं भागलपुर आगमन 13:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। देवघर, जसीडीह, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना मुरी होते हुए रांची आएगी।
इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 13:50 बजे, देवघर आगमन 16:20 बजे प्रस्थान 16:25 बजे,जसीडीह आगमन 16:35 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, किउल आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:25 बजे, कोडरमा आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:42 बजे, बरकाकाना आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे मुरी आगमन 03:58 बजे प्रस्थान 04:00 बजे एवं रांची आगमन 05:45 बजे होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK