रोटरी क्लब ऑफ रांची ने चलाया पौधारोपण अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में रिंग रोड के टेंडर स्थित झारखंड जगुआर कैंपस में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 800 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। अभियान में झारखंड जगुआर पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के एजी हरमिंदर सिंह का विशेष आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने इस अभियान की योजना से लेकर क्रियान्वयन तक हर स्तर पर जिम्मेदारी निभाई। अभियान को सफल बनाया। हरमिंदर ने कहा कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम भविष्य में भी इसी तरह के सेवाकार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पीपी भंडारीलाल, पीडीजी राजीव मोदी, पीपी मनोज तिवारी, पीपी शाहिद पाल, जसदीप, गिरीश, प्रकाश सरावगी, मेघा कपूर, रश्मि, राबिया पाल आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *