Ranchi: बिजली तार स्क्रैप चोर गिरोह का खुलासा, आठ अरेस्ट

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। शुक्रवार को रांची पुलिस को बिजली तार स्क्रैप चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग पावर हाउस से तार स्क्रैप चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के कुल आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गये चालीस बंडल स्क्रैप तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पकड़े गए अपराधियों में गुड्डू होरो, रोहित कुमार, विवेक थापा, दीपक महली, पवन यादव, रॉकी नायक और आर्यन मुंडा शामिल हैं। इनमें से गुड्डू होरो और एक अन्य अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *