
रांची। रांची पुलिस ने राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित तिर्की, पारस कुमार, मो. इस्माइल, मोहिनी शर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि इस अभियान के तहत एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं।
उन्होंने बताया कि, एसएसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार स्थित मोहिनी देवी अपने किराए के घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रही है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj