Ranchi: नेत्रहीन नाबालिग अपने ही घर में दरिंदगी और बर्बरता की होती रही शिकार, मां-बाप और भाई गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। अतिशर्मनाक खबर झारखंड की राजधानी रांची से सामने आई है, शहर के बरियातू इलाके में एक नेत्रहीन नाबालिग अपने ही घर में दरिंदगी और बर्बरता की शिकार हुई है।

दरिंदे भी कोई गैर नहीं, लड़की के पिता और दो सगे भाई हैं। तीनों मिलकर लाचार लड़की से तीन साल तक दुष्कर्म करते रहे। हैरानी की बात तो यह है कि लड़की की मां भी उनके जुर्म में भागीदार बन गई।

घटना सामने आने के बाद रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने पीड़िता के पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई फिलहाल रांची के बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह शर्मनाक मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता ने पड़ोस के एक व्यक्ति को आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को बरियातू थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

जांच शुरू हुई तो शिकायत सच पाई गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ तफ्तीश में जुटी है।

इस दर्दनाक घटनाक्रम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि पीड़िता के पिता और उसके दोनों भाई उसका शोषण करते रहे, तो मां मूकदर्शक बनी रही। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो मां ने गर्भपात भी करा दिया और उसे चुप रहने की नसीहत दी। पुलिस की टीम पीड़िता के घर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया है।   

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *