
चक्रधरपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की बिटियां अदिति कुंडू ने पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। मंगलवार को अदिति को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पुरस्कृत किया।
अदिति भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल में रेंजर हैं। स्काउट्स एंड गाइड्स में बेहतर कार्य व समर्पण, अनुशासन, सेवा के लिए अदिति कुंडू को पुरस्कृत किया गया।
इसे लेकर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चक्रधरपुर मंडल के स्काउट, गाइड, रेंजर, रोबर में खुशी का माहौल है। सभी ने अदिति कुंडू को बधाई दी।
मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं साथी रेंजर्स ने अदिति की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान चक्रधरपुर के युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj