पुलिस ने विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलाया

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना पुलिस ने मिसाल पेश करते हुए एक विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे चोराटी पहाड़ के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जो ठीक से बोल नहीं पा रही थी। महिला के पास एक थैला मिला, जिस पर ‘पांकी बाजार’ लिखा था। इस आधार पर कांडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांकी थाना से संपर्क साधा।

पांकी पुलिस के सहयोग से महिला की पहचान परमिला देवी (पति विनेश उरांव, निवासी शिंजुआ, थाना पांकी, जिला पलामू) के रूप में की गई। महिला के पुत्र बैजनाथ उरांव ने बताया कि उनकी मां करीब 6 माह पूर्व लापता हो गई थीं, जिसकी रिपोर्ट पांकी थाना में दर्ज कराई गई थी।

कांडी पुलिस द्वारा महिला को उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्य को लेकर परिजनों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने कांडी पुलिस की सक्रियता और मानवता भरे कदम की जमकर प्रशंसा की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK