
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। गुमला थाना अंतर्गत स्थित सोसो (जोडा टांड) लाल डीपा ग्राम निवासी अनिल किंडो अपने घर में ही कुछ युवतियों को भाड़े में लाकर देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहा है। इसकी गुप्त सूचना पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां को मिली थी।
इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने गुमला सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। इसमें सदर महिला थाना प्रभारी अंकिता कुमारी साहू, महिला सअनि अलविना टेटे, हवलदार मुरली प्रसाद यादव, महिला आरक्षी नीलिमा लकड़ा और सुशीला कुजूर, आरक्षी प्रथम महतो एवं गुमला थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
दल छापामारी करने के उद्देश्य से सोसो (जोडा टांड) लाल डीपा स्थित अनिल किंडो के घर पहुंचा। महिला पुलिस की उपस्थिति में उक्त घर के एक कमरे के बाहर बैठी महिला से नाम-पता। पूछने पर उक्त महिला ने बताया कि वह गुमला थाना स्थित सोसो बस्ती निवासी 40 वर्षीय ननकी महली उर्फ़ पूनम उर्फ़ शीला (पति-राजू महली) है।
बाद में घर की तलाशी के क्रम में एक पुरुष व दो महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसी क्रम में उक्त पुरुष भागने में सफल रहा। कमरे के अंदर बेड पर कुछ आपत्तिजनक सामानों के साथ, बेड के बगल बियर का खाली डब्बा और रॉयल चैलेंज शराब का खाली बोतल, कंडोम, शक्ति वर्धक कैप्सूल आदि सहित 12,590 रुपया बरामद किया गया।
अनिल किंडो, ननकी महली के अलावा क्रमशः सिसई थाना स्थित लावागाई ग्राम निवास 28 वर्षीय ललिता देवी (पति-धनंजय साहू) और गुमला थाना स्थित अम्बोला ग्राम निवासी 40 वर्षीय सुनीता देवी (पति-राजू महली) को विधिवत गिरफ्तार कर गुमला सदर थाना लाया गया। आवश्यक पूछताछ करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर, न्यायलय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक हिरासत में लेते हुए उक्त चारों आरोपियों को गुमला जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK