वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल, अस्‍पताल में भर्ती

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिले के अलग-अलग गांव में रविवार को बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरी। इस घटना में एक की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पहली घटना जौली करंज थाना अंतर्गत जौली गांव में घटी। यहां कुछ लोग धान रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बारिश और अचानक वज्रपात हुआ। इससे 45 वर्षीय सुका उरांव और 50 वर्षीय गंदूर मुंडा बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सिसई अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में सुका उरांव की मौत हो गई। गंदूर मुंडा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

दूसरी घटना भरनो थाना क्षेत्र के कुम्हरों, भगतटोली गांव में हुई। यहां गांव के सूरज महली 22 वर्ष वज्रपात से घायल हुआ। वह बारिश के दौरान पड़ोसी जगरे उरांव के घर में था। इस दौरान वज्रपात हुआ और घर के अंदर ही उसे तगड़ा झटका लगा। जग़रे उरांव को भी हलका झटका लगा। परिजनों ने उसे भरनो अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया।

तीसरी घटना भरनो के खरवागढ़ा में हुई। यहां खेत पर धान रोपाई करने के दौरान वज्रपात से बीरेंद्र उरांव की 10 वर्षीय बेटी अंकिता घायल हो गई। उसके एक पैर में झटका लगा। उसे भी भरनो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK