
हजारीबाग। एनटीपीसी की चट्टी बरियातु कोल माइनिंग परियोजना ने जिला प्रशासन को भद्रकाली मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। मंदिर के पास स्थित इटखोरी मोड़ (हज़ारीबाग से इटखोरी जाने के मार्ग) पर प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। इसके लिए परियोजना ने ₹10,63,800 की राशि जिला उपायुक्त को प्रदान की है।
यह राशि एक तोरण द्वार (आर्च गेट) के निर्माण के लिए दी गई है, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा। श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी। यह तोरण द्वार भद्रकाली मंदिर के प्रवेश बिंदु पर स्थापित किया जाएगा, जो धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थल है।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने उपायुक्त को चेक सौंपा। कहा कि एनटीपीसी, देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी सदैव संकल्पित है। यह सहयोग हमारी सीएसआर पहल का हिस्सा है। हमें गर्व है कि हम इस पवित्र स्थल के सौंदर्यीकरण में योगदान दे रहे हैं।
इस मौक़े पर अपर महाप्रबंधक नीलमाधाब स्वाइन भी मौजूद थे। इस योगदान से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK