रांची। डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राज कुमार शर्मा के दिशानिर्देश के आलोक में कॉलेज की एनएसएस इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर चला रहा है। इसके तीसरे दिन गोद लिए गांव खिजरी में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कंचन मुंडा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गांव के साथ ही साथ सरकारी मध्य विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं सामाजिक स्थल अखड़ा की विशेष तौर पर साफ सफाई की गई। बरसात को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

एनएसएस स्वयंसेवक प्रत्येक घरों में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इससे होने वाले फायदे से अवगत कराया। स्वयंसेवकों द्वारा बरसात के दिनों में विशेष रूप से मच्छरों के प्रकोप से बचने और बरसाती बीमारियो से कैसे बचा जा सकता है, इसके प्रति जागरूक किया।
इस अभियान को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक जमील, अविनाश, कंचन, गोलू, ऋषभ, आशियाना, विपुल, कौशल्या, नायाब, अंश, रौनक, अनुभव, हर्ष, अंकित, शबनम, संकल्प आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रमों में आम ग्रामीणों का सहयोग मिला।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK