आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर एनसीओईए ने की बैठक

झारखंड
Spread the love

रांची। देश भर में भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को आम हड़ताल होने वाली है। इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एनसीओईए (सीटू) के सीएमपीडीआई (मुख्यालय) स्थित यूनियन हॉल में बैठक हुई।

ऑल इंडिया कोल वर्कर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष और जेबीसीसीआई की स्टैंडर्डराइजेशन कमेटी के सदस्य आरपी सिंह ने हड़ताल को सफल बनाने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। आंदोलन को धारदार बनाने के लिए रणनीतिक चर्चा की।

इस अवसर पर यूनियन के सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के शाखा के प्रतिनिधि/सदस्य राजेश कुमार सिन्हा, विनोद सिंह, तपन डे, दीपांकर कुंवर, पीएन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, एसएस सेन, हुनमुनी चेतिया, विनिता केरकेट्टा आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK