गोमिया के जंगल में हुई मुठभेड़ में ₹5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर

झारखंड अपराध
Spread the love

  • एक अज्ञात शव भी बरामद, एके-47 सहित अन्य सामान जब्त

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगली इलाके में बुधवार सुबह झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के दक्षिण जोनल कमेटी सदस्य और ₹5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी मारा गया। एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

राज्य पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे विशेष नक्सल अभियान के तहत मंगलवार रात से क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। बुधवार तड़के करीब 6 से 6:30 बजे के बीच नक्सलियों ने पुलिस दल पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। लगभग आधे घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक नक्सली की लाश वर्दी में और एक अन्य की सादी वेशभूषा में मिली। वर्दीधारी की पहचान कुंवर मांझी (पिता-करमा मांझी, निवासी-बिरहोरडेरा, थाना गोमिया) के रूप में हुई। कुंवर मांझी पर बोकारो एवं हजारीबाग जिलों में 28 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 21 अप्रैल, 2025 को हुई उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ था।

घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन (राउंड्स सहित) और कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान तेज कर दिया है और शेष नक्सलियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सफलता से नक्सलियों को भारी आघात पहुंचा है। आने वाले दिनों में इस प्रकार के अभियान और तेज़ी से चलाए जाएंगे। अज्ञात शव की शिनाख्त एवं अन्य नक्सली कड़ियों की जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK