
रांची। वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन बनी। साथ ही, रमेश धरनीधरका ईस्ट जोन के अध्यक्ष और उत्सव पाराशर जोनल सचिव बनाए गए। विशेष केडिया राष्ट्रीय समिति के सदस्य बने।
वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर ने शुक्रवार को महिला एवं युवा चैप्टर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, जोनल अध्यक्ष रमेश धरणीधर एवं जोनल सेक्रेटरी उत्सव पाराशर को सम्मानित किया।
कार्यक्रम वन बंधु परिषद की महिला समिति ने सावन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को रायपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में इन सभी पदों का मनोनयन हुआ था। महिला समिति की अध्यक्षता श्रीमती अनुपम राजगढ़िया ने सभी नए निर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारी को बधाई दी।
कार्यक्रम में विजय मारू, विशेष केडिया, अंचल किंगर, जयदीप मोदी, राजेश अडुकिया, दीपक श्रीवास्तव, श्रीमती विजय अजमानी, श्रीमती सुमन मिनोचा, श्रीमती बबीता जालान आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK