
रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केवल 5 कार्यदिवस होंगे, जबकि 2 और 3 अगस्त को अवकाश रहेगा।
इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे, जिनमें प्रथम अनुपूरक बजट का पेश और पारित होना भी शामिल है। 1 अगस्त को शपथ ग्रहण, शोक प्रकाश और राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणीकृत प्रतियां सभा पटल पर रखी जाएंगी।
जानें मॉनसून सत्र का पूरा कार्यक्रम
• प्रथम अनुपूरक बजट: 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 5 अगस्त को इस पर सामान्य वाद-विवाद और मतदान के बाद इसे पारित किया जाएगा।
• प्रश्नकाल: सत्र के दौरान प्रत्येक दिन प्रश्नकाल होगा, जिसमें सदस्यों को अपने क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा।
• राजकीय विधेयक और अन्य कार्य: 6 और 7 अगस्त को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे, यदि कोई हों।
• गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य: आखिरी दिन 7 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर-सरकारी संकल्प) भी होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj