
रांची! मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड 15वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर पीएमपीके वेल्थ कार्यालय में केक काटा गया। मिराए एसेट म्यूचुअल फंड के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह दीर्घकालिक निवेशकों के लिए विश्वास का प्रतीक बन गया है। इस योजना ने अपने निवेशकों के लिए धन का निर्माण किया है। इस योजना के जरिए 10 हजार मासिक एसआईपी करने वालों ने 5 वर्षों में ₹9.25 लाख, 10 वर्षों में 30.70 लाख और 15 वर्षों में 97.50 लाख तक की पूंजी बनाई है।
एक लाख के एकमुश्त निवेश पर पांच वर्षों में 2.80 लाख, 10 वर्षों में 15 लाख और 15 वर्षों में 55 लाख तक का प्रतिफल मिला है। इस अवसर पर पीएमपीके वेल्थ के निदेशक देवेश जैन ने कहा कि इस योजना की सफलता के पीछे निलेश सुराना जैसे स्टार फंड मैनेजर की दूरदर्शिता, गहन शोध, अनुशासित निवेश रणनीति एवं दीर्घकालीन सोच की आम भूमिका रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK