अल्पसंख्यक समाजिक संगठन ने 1000 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • विद्यार्थी अपनी क्षमता विकसित कर संकल्प मजबूत करें : अनवर खान

रांची। अल्पसंख्यक समाजिक संगठन ने मेन रोड के अंजुमन प्लाजा स्थित अंजुमन हॉल में एक्सलेंस अवार्ड-2025 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 27 जुलाई को किया। मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, डीआईजी नौशाद आलम, मंत्री के भाई इकराम अंसारी थे।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शरफे आलम, श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, इमरान हसन बाबू, सागर कुमार, मोमिन चौरासी के मजीद अंसारी, शफ़ीउल्लाह, जावेद अली बंटी, शहाबुद्दीन, अब्दुर्रहमान, महबूब रिज़वी, मुजीब अंसारी, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट थाना प्रभारी थे।

समारोह में मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 50 से ज्यादा स्कूलों के लगभग एक हजार उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत कारी इसराइल कडरू के तिलावत कुरान से हुई। नात नबी झारखंड के प्रसिद्ध नात खां मौलाना अब्दुल माजिद ने पढ़ी। मुख्य अतिथि के हाथों सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अल्पसंख्यक समाजिक संगठन हमेशा प्रमुख भूमिका निभाता है। इसका लक्ष्य, नीति, उद्देश्य और दृष्टि स्पष्ट है। इसी उद्देश्य को लेकर सम्मान समारोह आयोजित कर सकारात्मक दिशा दी जा रही है। सभी विद्यार्थियों में क्षमता होती है। कुछ अपनी क्षमता को पहले दिखाने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने सभी को अपनी क्षमता को विकसित करने और संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

अल्पसंख्यक समाजिक संगठन के अध्यक्ष अनवर खान ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थी अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। सही मार्गदर्शन के साथ सही मार्ग पर आगे बढ़ें। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक समाजिक संगठन के उपाध्यक्ष एमएस फरहान, सचिव मो नसीम, उप सचिव मुजम्मिल महबूबी, आसिफ इकबा, शहर क़ाज़ी मौलाना कारी अंसारुल्लाह, मौलाना राशिद मजहरी आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर एडवोकेट अख्तर हुसैन, फरिहा खान, शरीक, सैयद नेहाल अहमद, मो अकरम, पत्रकार आदिल रशीद, अयूब राजा खान, मौलाना राशिद सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *