
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमका में कुपोषण उपचार केंद्र खुला। इसका डीडीसी दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कुपोषण उपचार केंद्र का संचालन स्वास्थ्य विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के समन्वय से नियमित किया जाना है।
राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर स्वामी विवेकानंद ने बताया कि कुपोषण उपचार केंद्र में 0 से 5 वर्ष के अति गंभीर कुपोषित बच्चों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर उपचार किया जाएगा। डिस्चार्ज के बाद समुदाय स्तर पर भी सभी सहिया, आंगनबाड़ी सेविका एवं एएनएम के साथ डिस्चार्ज हुए बच्चों का फॉलोअप किया जाएगा।
इस एमटीसी में भर्ती हुए माताओं को तीन सौ रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता के रूप एवं आने जाने का किराया भी देय होगा। बच्चों के विशेष आहार के मद्देनजर उपयुक्त पोषणयुक्त पौष्टिक भोजन भी दिया जाएगा।
इस संबंध में डीडीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि यह केंद्र कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने एमटीसी एरिया के अंतर्गत आने वाले प्लेयिंग एरिया की भी सराहना की। कहा कि यह प्लेयिंग एरिया बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव रखने में सहायक सिद्ध होगा।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ धनुर्जय सुमराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा, आयुष चित्सक डॉ. राजेश शर्मा, बीपीएम राजेश केरकेट्टा, सीडीएस कृष्ण मोहन मिश्रा, प्रभाकर भारती सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK