पटना। बड़ी खबर आई है, पटना आ रही 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन के बीच हथियार से लैस होकर पर चढ़े अपराधियों ने करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट कर उनके सामान लूट लिए।
वारदात में करीब तीन पैसेंजर जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट की गई। बदमाश राजधानी के चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़े। हथियारों से लौस होकर अपराधियों ने धावा बोला और यात्रियों के साथ मारपीट की।
बताया जाता है कि पिटाई में दो यात्रियों का सिर फटा है। एक अन्य भी जख्मी हुआ है। बदमाशों ने लूट के दौरान 15 यात्रियों की पिटाई की है। वारदात की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल को आरपीएफ एवं पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पैसेंजर का सामान अपराधी लूटकर फरार हो गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK