
- पूनम सखूजा को सावन क्वीन के ताज से नवाजा गया
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ने सावन मिलन समारोह का आयोजन कार्यक्रम अध्यक्ष दिलीप बंका की अध्यक्षता में किया। समारोह का आयोजन काफी धूमधाम से क्लब परिसर में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब की महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लब के सदस्यों के अलावा उपस्थित अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा कई प्रतियोगिता रखी गई थी। गीत संगीत का भी कार्यक्रम था। चेयर पर्सेन सुजाता गाड़ोदिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।
पूनम सखूजा को सावन क्वीन के ताज से नवाजा गया। क्लब के सचिव अनिल कुमार गोयल एवं कोषाध्यक्ष तरुण कुमार अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का अभिवादन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK