- पद्मश्री महावीर नायक का अभिनंदन समारोह का भी आयोजन
पिठोरिया। नागपुरी साहित्य संस्कृति मंच ने रांची विवि के मास कम्युनिकेशन विभाग में पुस्तक लोकार्पण और पद्मश्री महावीर नायक का अभिनंदन 5 जुलाई को किया। श्री नायक को 2023 में अमृत सम्मान और 2025 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ है।
डॉ. शकुंतला मिश्र द्वारा लिखित नागपुरी उपन्यास ‘सातो नदी पार’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘एक्रोस द रिवर सातो’ का लोकार्पण अंग्रेजी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ किरण मिश्र ने किया। इसका प्रकाशन कैनेडियन सेंटर फॉर माइंडफु हैबिटेट्स, कनाडा ने किया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि नागपुरी एक क्षेत्रीय भाषा है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में डॉ किरण मिश्र ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह पुस्तक निश्चित रूप से झारखंड की समन्वित संस्कृति को पूरे विश्व में उजागर करने में सहायक होगी।
पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने इस अनुवाद को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे नागपुरी साहित्य को नया आयाम मिला है। रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू ने कहा कि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं का अंग्रेजी में अनुवाद होने से झारखंड को एक नई पहचान मिलेगी। ए क्रॉस द रिवर सातो उपन्यास इसमें पहला कदम है।
डॉ किरण मिश्र ने कहा कि मुझे खुशी है कि सातो नदी पार जैसे उत्कृष्ट नागपुरी उपन्यास का अनुवाद करने का मौका मिला। क्षेत्रीय भाषाओं का किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद करना एक चुनौती है, किंतु इस उपन्यास की सरल सहज भाषा ने इस चुनौती का सामना करने में उनको सहूलियत दी। इसकी कहानी झारखंड की व्यथा कथा को उजागर करते ही है। साथ ही, झारखंड की समस्याओं को भी उजागर करने में सफल हुई है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ उमेश नंद तिवारी ने कहा कि नागपुरी उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद होना नागपुरी साहित्य जगत के लिए ध्रुव तारा साबित होगा, जो अन्य भाषाओं को भी राह दिखाएगा। डॉ शकुंतला मिश्र ने कहा कि बीए ऑनर्स (नागपुरी) के पाठ्यक्रम में शामिल उपन्यास ‘सातो नदी पार’ का अंग्रेजी में अनुवाद होना गौरव की बात तो है ही झारखंडी भाषाओं के विकास का एक शुभ संकेत भी है।
इस अवसर पर मास कम्युनिकेशन विभाग के निदेशक डॉ बीके झा, डॉ मुकुंद मेहता, डॉ हरिओम पाण्डेय, कुमारी भारती सिंह, डॉ सिकरादास तिर्की, मनपुरन नायक, माप तौल विभाग के पूर्व निदेशक अवधमणि पाठक, डॉ सुप्रिया, डॉ सीमा प्रसाद, डॉ गीता कुमारी सिंह, डॉ शशि कुमारी, डॉ दमयन्ती सिंकु, डॉ अनुपमा मिश्र, डॉ सुखदेव साहु, डॉ राम कुमार, शैलजा बाला, सुरेश प्रसाद निराला, मीणा सीमा, प्रवीण नवल एवं कई गणमान्य अतिथियों के अलावा विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK