
रांची। रांची विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। विवि ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के तहत अपने प्रशासनिक ढांचे में कई बदलाव किये हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार कई विभागों में ट्रांसफर और पोस्टिंग की गयी है।
डॉ. सुप्रिया जो पूर्व में रांची वीमेंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में रीडर/एसोसिएट प्रोफेसर थीं, उनको विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के रूप में दो वर्षों की अवधि या सेवानिवृत्ति तक (जो पहले हो) नियुक्त किया गया है।
डॉ पीके चौधरी जो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं, उनको सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन पद पर अगले आदेश तक कार्यरत रहने का आदेश दिया गया है। यह नियुक्ति 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी गयी है।
डॉ. बंदना कुमारी एसोसिएट प्रोफेसर जूलॉजी विभाग को विज्ञान संकाय की डीन के रूप में कार्य जारी रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि एक अन्य अधिसूचना में उनके डीन कार्यकाल में आंशिक संशोधन करते हुए इसे उनके विभागाध्यक्ष (जूलॉजी विभाग) के कार्यकाल तक (पहले निर्धारित दो वर्षों की अवधि के स्थान पर) सीमित किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj