
- भूमि साक्षरता पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में भूमि साक्षरता विषय पर 22 जुलाई, 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डालसा सभा कक्ष में की गई। इसमें उपस्थित पीएलवी से जिले में प्रतिदिन भूमि एवं उससे संबंधित उत्पन्न विवाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
मौके पर डालसा सचिव राजेश कुमार ने इस बात को रेखांकित किया कि भूमि विवाद औसतन 4 आपराधिक मामले को जन्म देती है। अतः भूमि साक्षरता के अंतर्गत पीएलवी इस बात की जानकारी अवश्य रखें कि भूमि हस्तांतरण विधिक तरीके से कैसे की जाती है। खरीद बिक्री के क्या पैमाने है। अंचल कार्यालय का नामांतरण में क्या भूमिका होती है आदि।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन लैन्डेसा की शिप्रा देव और डालसा सचिव ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम नियोजन केंद्र के इस्तियाक अहमद ने लिखित प्रश्नावली देकर प्रतिभागियों से जमीन से संबंधित उनकी समझ को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद भूमि से संबंधित किन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है, इस बात को जाना।
लैन्डेसा की शिप्रा देव ने बतलाया कि झारखंड में भूमि विवाद के कारण अनेकों हत्याएं होती रहती है। डायन बिसाही के आरोप लगाकर एकल महिला से उनकी भूमि छिन ली जाती है। महिलाओं को भी जमीन के विभिन्न कागजातों से रूबरू होना आवश्यक है।
मौके पर एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ नारायण साहू, पम्मी कुमारी कार्यालय सहायक जीकेएन, निमहंति मिंज, हफ़ीजुल अंसारी, गौतम लेनिन, रवि कुमार, दुखिंता मिंज, रोहित कुमार, बबलू कुमार सिंह, विशाल सोनी, शीत महतो, धनेश्वर साहू, जितनारायण शाही, सुरेश प्रसाद, सुनेश्वर उरांव, छाया देवी, अनिता कर्मकार, देवमणि कुमारी, योगेंद्र राम, प्रियांशु यादव, दीपक कुमार, मंजू खाखा, शाहिद हुसैन, अफान खान, जितेंद्र राम, प्रभु दयाल पासी, कलावती कुमारी, वीरचंद भगत, संतोष भगत, निशा कुमारी, मीना कुमारी, कलिंदर उरांव, पूजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK