
- महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला पंचायत संसाधन केंद्र में ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ के तहत कार्यशाला का आयोजन 19 जुलाई को जिले के महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त डॉ तारांचद, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
अधिकार का सदुपयोग करें
कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि समाज में महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। विकसित और जागरूक समाज के लिए गांवों में व्याप्त डायन प्रथा, बाल विवाह प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करना होगा। गांवों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। इसमें महिलाओं की भूमिका बहुत अहम होती है। अपने क्षेत्र में संवेदनशील रहें। लोगों के सुख दुख में सहभागी होकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करें। संवैधानिक पद पर होने के नाते महिलाओं को अनेकों अधिकार दिए गए हैं, उनका सदुपयोग करें।
कुछ भी असंभव नहीं
उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं को लागू करने के लिए अपने निचले स्तर के वार्ड सदस्यों से परामर्श अवश्य लें। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और पंचायत सचिवों से आप अपने कार्यों से संबंधित कई जानकारी ले सकते हैं। अगर आप ठान लें तो पंचायत में सकारात्मक बदलाव आने से कोई रोक नहीं सकता है। आप देश के विकसित पंचायतों से प्रतियोगिता करें। अपने पंचायत को भी उस स्तर तक लाने का प्रयास करें।
मेहनत करने की जरूरत
उपायुक्त ने कहा कि पंचायत को विकसित करने के कई सूचकांक निर्धारित हैं। आप सभी सूचकांकों को ध्यान में रखते हुए उस पर मेहनत करें तो आपका पंचायत सबसे उपर होगा। उपायुक्त ने कहा कि अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों पर नजर अवश्य रखें। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रो का प्रतिदिन ससमय खुलवाना सुनिश्चित कराएं।
विकास में योगदान दें
उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने कहा कि आप अपने पंचायत के विकास में योगदान दें और पंचायत के विकास के लिए निर्धारित सभी मापदंडों पर कार्य करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, सभी महिला मुखिया, सभी महिला वार्ड सदस्य, पंचायत राज के प्रखंड समन्वयक व अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK