
धनबाद। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का महाधिवेशन सह केंद्रीय पदधारियों का चुनाव 5 से 9 जुलाई 2025 तक पुलिस केंद्र, धनबाद में हुआ। चुनाव परिणामों की घोषणा की 10 जुलाई को गई। इसमें कर्ण कुमार सिंह एवं रमेश उरांव की टीम को जीत मिली।
चुनाव में 19 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया गया। महाधिवेशन में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कर्ण कुमार सिंह ने कहा कि सभी ने बहुमूल्य वोट देकर टीम को विजयी बनाया। संगठन को मजबूती दी।
निर्वाचित पदधारी
- प्रांतीय अध्यक्ष : कर्ण कुमार सिंह
- प्रांतीय उपाध्यक्ष : सईदुल रहमान खां, संजय राम, मृत्युंजय कुमार, परमेश्वर महतो, प्रदीप टोप्पो।
- प्रदेश महामंत्री : रमेश उरांव
- प्रदेश संगठन महामंत्री : अमित तिवारी
- प्रदेश कोषाध्यक्ष : स्टीफन सोरेन
- प्रदेश संयुक्त महामंत्री : सच्चिदानंद राय, उपेन्द्रनाथ मिश्रा, अविनाश कृष्ण राय, गाब्रियल सोरेन, अजय कृष्ण सिंह, नन्द किशोर शर्मा, उपेन्द्र कृष्ण पाण्डेय।
- सहायक महामंत्री : सरफराज खां, निर्मल राज, जुगल मुंडा
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK