Jharkhand Weather : इन जिलों में 24 से होगी भारी से बहुत भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 24 जुलाई से भारी से बहुत भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कुछ जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 22 जुलाई तक राज्‍य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 23 जुलाई को राज्‍य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 24 से 27 जुलाई तक को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 21 से 25 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 24 जुलाई को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 25 जुलाई को उत्‍तर-पश्चिम भागों को छोड़कर राज्‍य के शेष भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 26 और 27 जुलाई को राज्‍य में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां के लिए येलो अलर्ट

केंद्र के अनुसार 24 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 24 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *