
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मानसून कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कल से कई जिलों में भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। वज्रपात का खतरा भी बरकरार है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कुछ जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 31 जुलाई से 3 अगस्त तक को राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 31 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 31 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 1 अगस्त को राज्य के उत्तरी-मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK