
Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में बीते 24 घंटे में लगभग सभी जगह गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। कई जगह पर भारी बारिश भी देखने को मिली। कल यानी 13 जुलाई से लगातार तीन दिन भारी बारिश होगी। गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 12 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 13 से 16 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 17 और 18 जुलाई को राज्य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 13 से 16 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 13 जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 14 जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK