Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम बंगाल के गंगा तट और उससे सटे झारखंड पर डिप्रेशन बना हुआ है। यह पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। अगले 36 घंटों के दौरान इसके झारखंड, उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने की संभावना है।
आज यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गढ़वा, पलामू, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां बहुत भारी बारिश होगी
केंद्र के अनुसार लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK