रांची। मॉनसून ट्रफ डाल्टनगंज से होकर गुजर रहे हैं। इसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। रांची मौसम केंद्र के विशेष बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार 30 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है।
इन जिलों में असर
29 जुलाई
देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार हैं।
30 जुलाई
देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
ये प्रभाव संभव
कुछ जगहों पर भूस्खलन की आशंका।
ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें व आपूर्ति प्रभावित हो सकती हैं।
खेती व पौधारोपण को मामूली क्षति।
जन-धन की हानि की आशंका।
ये बरते सावधानी
नदी, नालों और ढलानों से दूर रहें।
छप्पर वाले घरों को मजबूत बनाएं।
खतरे वाले इलाकों से तुरंत हट जाएं।
स्थानीय रेडियो व टीवी से अपडेट लेते रहें।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK