Jharkhand Weather : रांची। जमशेदपुर से होकर मॉनसून ट्रफ गुजर रहा है। इसका असर कल यानी 14 जुलाई से झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। बीते 24 घंटे में लगभग सभी जगह गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। कई जगह पर भारी बारिश भी देखने को मिली। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 14 से 16 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 14 से 17 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 14 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, लोहरदगा, रांची पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्य के उत्त-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 14 जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, लातेहार, हजारीबाग जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK