Jharkhand Weather : मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून सामान्‍य रही। पिछले 24 घंटे में राज्‍यभर में गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम को लेकर फिर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 5 और 6 जुलाई तक राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 7 और 8 जुलाई को राज्‍य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 5 से 6 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां के लिए ऑरेंट अलर्ट

केंद्र के अनुसार 5 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तरी-पश्चिम एवं उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 7 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए येलो अलर्ट

केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK