Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में होगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश के संकेत, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी होने के संकेत मिले हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कुछ जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 21 और 22 जुलाई तक राज्‍य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 23 जुलाई को राज्‍य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 24 से 26 जुलाई तक को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 21 से 24 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 23 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी एवं उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 24 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को राज्‍य में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां बहुत भारी बारिश होगी

  • केंद्र के अनुसार 24 जुलाई को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।
  • केंद्र के अनुसार 25 जुलाई को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *