Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा। कल यानी 3 जुलाई से लगातार 4 दिन भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 2 जुलाई को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सभी जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 3 से 6 जुलाई तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
अनेक जगहों पर होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 7 और 8 जुलाई को राज्य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 3 और 4 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है।
यहां होगी भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 3 जुलाई को राज्य के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 4 जुलाई को राज्य के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 5 जुलाई को राज्य के उत्तरी-पश्चिम एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को राज्य के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK