
गम्हरिया। रामचन्द्रपुर निवासी झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस सफल रही। गम्हरिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार घोष और सामु हांसदा का नाम शामिल है। सुजीत कुमार घोष रामचन्द्रपुर निवासी स्व. तारापदो घोष का पुत्र है, जबकि सामु हांसदा रामराय हांसदा का बेटा है।
दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है और पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त गुप्ती (भुजाली) भी बरामद कर ली है।
यह कार्रवाई 28 जुलाई 2025 को झामुमो नेता सुखराम टुडू की पत्नी वांगी टुडू द्वारा गम्हरिया थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई। प्राथमिकी में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक ललन रविदास, अरुण कुमार महतो और अभय कुमार भी शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj