- स्वच्छ झारखंड-सुखी झारखंड को लेकर भारतीय डाक विभाग के साथ समन्वय बैठक का आयोजन
रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और भारतीय डाक विभाग, झारखंड के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अभियान निदेशक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड) शशि प्रकाश झा ने की। बैठक में भारतीय डाक विभाग झारखंड की ओर से सहायक निदेशक निरंजन कुमार और डाक अधीक्षक प्रेमजीत कुमार ने भाग लिया।
अभियान निदेशक ने कहा कि स्वच्छ झारखंड सुखी झारखंड में भारतीय डाक की सहभागिता से लाभुक को सामान के साथ-साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम की सेवाओं को राज्य स्तरीय भंडार गृह से पूरे राज्य के विभिन्न जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए बातें हुई। अभियान निदेशक ने कहा कि परिवार नियोजन के सेल्फ केयर किट को प्रमुख डाकघर के पब्लिक हॉल में प्रतिस्थापित करना है
परिवार नियोजन के संदेशों को डाकघर के पोस्टकार्ड पर मुद्रित कर लोगों में प्रचार प्रचार के लिए राज्य के अंतिम पंचायत के लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं का संदेश देना है।
इस अवसर पर परिवार नियोजन के नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा, उपनिदेशक डॉ लाल मांझी, परिवार नियोजन समन्वयक गुंजन खलखो, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अनिमा किस्कू, समन्वयक नवल किशोर यादव अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK