झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को किसी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात फोन नंबर 7903928578 से कॉल कर यह धमकी दी गयी। फोन करने वाले व्यक्ति ने मंत्री से कहा कि तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मीडिया को बताया कि वह झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को देखने दिल्ली आये थे। मंत्री हफीजुल की शुक्रवार को हार्ट सर्जरी होनी है। तभी फोन नंबर 7903928578 से उन्हें धमकी दी गयी।

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना रांची एसएसपी को दी है। पुलिस को पूरे मामले की छानबीन करने को कहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK