Jharkhand: तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव, स्थानीय लोगों ने जताई ये आशंका

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआ थाना क्षेत्र के गड़ेडिया स्थित तालाब में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कमल सोरेन के रूप में हुई है। वह पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक दो नंबर का रहने वाला था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब किनारे एक साइकिल और मछली पकड़ने वाला जाल मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति मछली पकड़ने के उद्देश्य से तालाब में गया होगा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी।

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj