Jharkhand: महिला राशन डीलर को राशन की कालाबाजारी पड़ी भारी

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। हैरान कर देने वाली खबर पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया प्रखंड की कुशमुंडा पंचायत से आई है। जहां ग्राम कोटचोरा तिरिलपी में एक महिला राशन डीलर सरकारी राशन की कालाबाजारी करते पकड़ी गई है।

यहां महिला राशन डीलर को दिनदहाड़े गरीबों के लिए आवंटित राशन बेचते हुए पकड़ा गया। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते 41 बोरा अनाज, जिसका वजन लगभग 2050 किलोग्राम था, मौके से बरामद किया गया।

यह अनाज झारखंड से ओडिशा ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इस मामले की सूचना हाटगम्हरिया सीओ ऋषि देव को दी और फिर सीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन करके कार्रवाई शुरू की।

जांच में पाया गया कि महिला राशन डीलर ने गरीबों के लिए आए राशन को चुराकर बेचने का प्रयास किया था। इस मामले में हाटगम्हरिया सीओ ऋषि देव ने विभागीय टीम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने भी पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *