झारखंड आंदोलनकारी व साहित्यकार डॉ. बीपी केशरी की जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

  • रातू रोड फ्लाई ओवर का नामकरण डॉ बीपी के नाम पर होगा : विधायक

लतीफ अंसारी

पिठोरिया। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, वरिष्ठ इतिहासकार, पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. बीपी केशरी की 92वीं जयंती समारोह पिठोरिया पंचायत सचिवालय में मनाई गई। दीप प्रज्ज्वलित कर और डॉ बीपी केशरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि रातू रोड फ्लाई ओवर का नामकरण झारखंड आंदोलनकारी डॉ बीपी केशरी के नाम पर होगा। मैं व्यक्तिगत स्तर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पत्र लिखकर मांग करूंगा। झारखंड के बौद्धिक अगुआ डॉ केशरी की लिखी पुस्तकें हम सब के लिए प्रेरणादाई हैं। हम सभी झारखंडवासियों को डॉ केसरी की बौद्धिक संपदा पर गर्व है।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी ने कहा कि डॉ केशरी के सपनों को पूरा करना हम सबों का दायित्व है। वे अपना प्रसिद्ध गीत गांव छोड़़ब नाही गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व मंत्री झारखंड सरकार रामचंद्र केशरी ने डॉ केशरी की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। वे उनको उचित माना सम्मान दिलाने के लिए हर मोर्चे पर साथ देने के लिए तैयार रहने की बात कही।

मुख्य वक्ता डॉ कृष्ण प्रसाद साहू कलाधर ने कहा कि केशरी समाज के द्वारा डॉ बीपी केशरी अपना आदर्श बनाना सराहनीय है। डॉ केशरी जीवनपर्यंत झारखंड अलग निर्माण के साथ साहित्य-समिज की सेवा में लगे रहे। व्यक्ति नश्वर है, लेकिन व्यकतित्व अमर रहता है अपने सद्कर्मों से। ये बातें डॉ केशरी में अक्षरशः सत्य बैठतीं हैं।

डॉ हरीश कुमार चौरसिया ने कहा कि डॉ बीपी केशरी एक शिक्षाविद् और लेखक थे। वह झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। डॉ केशरी का जन्म रांची जिले के पि‍ठोरिया मे 1 जुलाई, 1933 को हुआ था।

तपेश्वर केशरी ने कहा कि वे जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विभाग में प्रोफेसर थे। झारखंड के अलग राज्य के आंदोलन में वे प्रमुख नेता थे। वह “झारखंड समन्वयक समिति” के सदस्य थे। राम दयाल मुंडा और बिनोद बिहारी महतो 1989 में जो झारखंड आंदोलन के विभिन्न हिस्सों के बीच समन्वय में सहायक था।

अनिल केशरी ने कहा कि डॉ केशरी के द्वारा नागपुरी संस्थान की स्थापना पिठोरिया गांव में की गई।। वे छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष एवं डहर पत्रिका के संपादक भी थे। समारोह का आयोजन रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा और पिठोरिया ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया है।

समारोह में आगंतुक अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर, अंगवस्त्र के साथ डॉक्टर बीपी केसरी के बारे में पुस्तक देकर की गई। इस पावन अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप और पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हरीश कुमार चौरसिया और धन्यवाद प्रदीप कुमार केशरी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ सीमा केशरी, सुजीत केशरी, पंचस श्रवण गोप, मुखिया मुन्नी देवी, मनीष केशरी, प्रदीप केशरी, रंजना केशरी, नेहा केशरी, पूजा केशरी, राधेश्याम केशरी, कार्तिक केशरी, सीताराम केशरी, रिंकी केशरी, अनु देवी सहित विभिन्न झारखंडी संगठन से जुड़े लोग,शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डॉ. केसरी के अनुयायी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK