
संजय यादव
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज ओपी संख्या-11 में कार्यरत गढ़वा जिला बल के एक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान रांची जिले के चाच कूपी गांव निवासी 38 वर्षीय वरदान उरांव के रूप में हुई है। घटना बी.एड कॉलेज में ड्यूटी के दौरान घटी, जहां वह मंगलवार की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर जाने से पहले ही वरदान उरांव की तबीयत ठीक नहीं थी। बावजूद उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने का जिम्मा उठाया। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। वे वहीं गिर पड़े। साथियों द्वारा उन्हें तुरंत देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताई। प्राथमिकी उपचार के बाद बुधवार दोपहर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वरदान उरांव को हायर सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। फिर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है। जवान के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK