विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत सरांग पंचायत के सरांग गांव के निवासी इंदल कुमार सिंह ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और प्रखंड में हर्ष का माहौल है।
किसान परिवार में जन्मे इंदल कुमार सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2012 में राजकीय उच्च विद्यालय, रमना से मैट्रिक और 2014 में राजकीय गोविंद +2 हाई स्कूल, गढ़वा से इंटरमीडिएट (साइंस) की पढ़ाई पूरी की।
इसके पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से 2017 में गणित (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री ली। ग्रेजुएशन के बाद से ही दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कई बार प्रयास किया और असफलताओं से घबराए बिना लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार सफलता मिली। JPSC परीक्षा में 300वीं रैंक हासिल कर उप समाहर्ता पद के लिए चयन हुए।
इंदल कुमार सिंह के बड़े भाई बिनोद कुमार सिंह भी JPSC परीक्षा में पूर्व में सफल होकर वर्तमान में गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इंदल की सफलता में उनके माता-पिता, भाई और शिक्षकों का अहम योगदान रहा, जिसे उन्होंने खुद स्वीकारा।
इंदल कुमार को डॉ. यशवंत प्रजापति, सतीश कुमार पाठक, दिलीप कुमार पाठक, बिनोद कुमार रवि (शिक्षक), सुनील कुमार यादव (शिक्षक), उमेश प्रजापति (शिक्षक), प्रदीप राम (शिक्षक), शंभु सिंह (शिक्षक) और संतोष कुमार यादव (शिक्षक) सहित अन्य ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK