अमरनाथ यात्रा के दौरान भीषण हादसाः आपस में टकराईं श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें, मचा कोहराम

अन्य राज्य देश धर्म/अध्यात्म
Spread the love

कुलगाम। बड़ी और दुखद खबर कुलगाम से आ रही है, जहां अमरनाथ यात्रा के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं।

यह बड़ा हादसा जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में उस समय हुआ, जब बसें बेस कैंप की ओर जा रही थीं। हादसे में कम से कम 10 श्रद्धालु घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम वहां पहुंचे और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। पहले हम उन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और फिर यहां लाए। यह दुर्घटना बसों के बीच टक्कर का नतीजा थी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बेहतर उपचार और औपचारिकताओं के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है।

वहीं अनंतनाग अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि ज़्यादातर को सिर में चोटें आई हैं, लेकिन ऑर्थोपेडिक दृष्टि से सभी स्थिर हैं। एक व्यक्ति को सीने में गंभीर चोट है और उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा, बाकी को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj