पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बांटे गए हेल्थ कार्ड

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने प्रदान किया कार्ड

रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 15 जुलाई, 2025 को समाहरणालय में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने उपायुक्त सभागार में 13 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सांकेतिक रूप से स्वयं हेल्थ कार्ड प्रदान किया। रांची जिले में अभी तक 75,000 लाभुकों का हेल्थ कार्ड बनाया जा चुका है। 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह योजना राज्य कर्मियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। हेल्थ कार्ड के माध्यम से पंजीकृत अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे सरकारी कर्मियों को इलाज में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी, समाहरणालय कर्मी एवं स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर योजना से संबंधित जानकारी भी कर्मियों को दी गई। कार्ड से जुड़ी तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *