राज्यपाल ने जमशेदपुर में डूरंड कप-2025 की ट्रॉफी का किया अनावरण

झारखंड खेल
Spread the love

  • झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार है : संतोष कुमार गंगवार

जमशेदपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एक्‍सएलआरआई के सभागार में डूरंड कप-2025 ट्रॉफी का अनावरण 7 जुलाई को किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया।

राज्यपाल ने कहा कि डूरंड कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनना झारखंड की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि डूरंड कप केवल एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत का प्रतीक है। इस वर्ष जब इसके कुछ मैच झारखंड में खेले जाने हैं, यह हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय और युवाओं के मनोबल को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो गली-कूचों से निकलकर स्टेडियम और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सपना जगाता है। यह खेल अवसरों की समानता का प्रतीक है, जो ग्रामीण और शहरी, सभी पृष्ठभूमियों के युवाओं को एक समान मंच प्रदान करता है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार है। राज्य के अनेक गाँवों में बच्चे बड़े उत्साह से फुटबॉल एवं अन्य खेलों में भाग लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के क्षेत्र में अनेक क्रांतिकारी पहलें हुई हैं, जिनमें ‘खेलो इंडिया’, ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम जैसी योजनाएँ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

राज्यपाल ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘राष्ट्रीय खेल नीति 2025’ को एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह नीति भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्यपाल ने भारतीय सेना, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, एक्‍सएलआरआई, जमशेदपुर प्रशासन और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। कामना की कि डूरंड कप 2025, झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *