
- एआईआरएफ की पहल पर रेलवे बोर्ड ने जारी किया निर्देश
धनबाद। रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि 1800 ग्रेड पे के रेलकर्मी आपस में स्वेच्छा से अपने अपने पदों और विभागों की किसी भी स्तर पर अदला बदली कर सकते हैं। बोर्ड के साथ हुई पीएनएम की बैठक में विभागीय अदला बदली के मामलों में पूर्व में जारी आदेशों को स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसपर बोर्ड ने यह स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है।
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के साथ हुई पीएनएम की बैठक में विभागीय अदला बदली के मामलों में पूर्व में जारी आदेशों को स्पष्टीकरण किए जाने की मांग की थी। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि 1800 ग्रेड पे के रेलकर्मी आपस में स्वेच्छा से अपने अपने पदों और विभागों की किसी भी स्तर पर अदला बदली कर सकते हैं।
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में फेडरेशन द्वारा रेलवे बोर्ड की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में रखे गए मद (संख्या 20/2024) के तहत विभागीय अदला बदली मामलों पर स्पष्टीकरण मांगी गई थी। यह देखा जा रहा था कि दो भिन्न विभागों के बीच आपसी सहमति से पदों की अदला बदली को मंडल व जोन स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा था।
एआईआरएफ की मांग पर रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र (संख्या-ई (एन जी) /वन- 2020/ टी आर/13 ( ई- 3327313), दिनांक 08/07/2025) जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि उक्त विषय में पूर्व के आदेश (संख्या 99/2018) की कई स्थानों पर गलत व्याख्या की जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1800 ग्रेड पे में कार्यरत दो रेलकर्मियों के बीच मंडल के अंदर या दो मंडलों के बीच या दो विभिन्न जोन्स में आपसी सहमति से उनके पदों और विभागों की अदला बदली की जा सकती है।
ईसीआरकेयू धनबाद के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने कहा कि उक्त स्पष्टीकरण बहुतों रेलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे अपनी इच्छा के अनुसार सुविधाजनक विभाग, जोन और मंडल में आपसी सहमति से पदों की अदला बदली कर अपने घर के नजदीक रेलसेवा कर सकते हैं।
आदेश जारी होने पर ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, जितेंद्र कुमार साव, बसंत दूबे, आरके सिंह, एनके खवास, बीके साव, अमित मोहन, आईएम सिंह, चंदन शुक्ल, पीके सिन्हा, बीबी सिंह, महेन्द्र प्रसाद महतो, पीके गांगुली, रणधीर प्रसाद, अभय राज सिंह, आरएन चौधरी, अजीत कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह, उमेश सिंह, सीपी पाण्डेय, सुदर्शन महतो, मंटू सिन्हा, परमेश्वर कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, रूपेश कुमार सहित अन्य रेलकर्मियों ने आदि ने फेडरेशन का आभार प्रकट किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK