
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह से दुखद खबर आई है, जहां गिरिडीह-बिरनी मुख्य मार्ग पर बाघमारा के समीप सड़क हादसे में सिरसिया निवासी होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. अभिषेक भारद्वाज की मौत हो गई।
वे बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ. अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया।
डॉ. अभिषेक भारद्वाज क्षेत्र के एक लोकप्रिय और सेवाभावी चिकित्सक थे। उनकी असमय मौत से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK