जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा-बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में गैस रिसाव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है।
डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

घटनास्थल पर विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान आस-पास के नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है।
डीसी सत्यार्थी ने लोगों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रशासन की सतत निगरानी है और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj