आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय सचिव अरुण साहू की मृत्‍यु, शोक

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी, आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय सचिव एवं शहरी क्षेत्र के राणा चौक निवासी अरुण साहू की आकस्मिक मृत्‍यु 17 जुलाई को हो गई। वे पिछले कई वर्षों से ब्रेन की बीमारी से पीड़ि‍त थे। उनकी मृत्‍यु डाल्टेनगंज (मेदि‍नी नगर) में हुई। बनारस ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनकी मृत्‍यु पर सामाजिक विचार मंच के संयोजक सह झारखंड आंदोलनकारी कवलजीत सिंह ने कहा कि यह खबर सुनकर मर्माहत हूं। आंदोलन के वक्त हमने उनके साथ बहुत लंबा वक्त बिताया था। बहुत कुछ इनसे राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों को सीखा था। उनकी कमी हमेशा हम लोगों के जीवन में महसूस होगी।

उनकी मृत्‍यु पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा, आजसू पार्टी, सामाजिक विचार मंच सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। ईश्‍वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *